Friday, August 12, 2011

एक गीत देश के नाम

इस देश को महान बनायेंगे हम इस देश को खुशहाल बनायेंगे
---ये देश है गाँधी ने जिसे प्यार किया
     अपनी समस्त जिंदगी को वार दिया
     ये देश है नेहरू ने जिसे प्यार किया
     इसके हर एक स्वप्न को साकार किया
इस देश को गुलजार बनायेंगे हम
इस देश को महान बनायेंगे हम
---यह देश है या वीरता की खान है
    यह देश सारे विश्व में महान है
     इस देश को झुका नही सकता कोई
      इस देश पर हिमा  महेरबान है
इस देश को दिलदार बनायेंगे हम
इस देश को महान बनायेंगे हम.
---धरती ने पुकारा कि इसे प्यार करो
      आकाश  पुकारा कि इसे प्यार करो
        सूरज ने कहा    चाँद  सितारों ने कहा
         ये देश तुम्हारा है इसे प्यार करो
इस देश के सुर ताल  मिलायेंगे हम
इस देश को महान बनायेंगे हम .
                                           "चरण"

No comments:

Post a Comment